देहरादून , फरवरी 27 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले में नन्दा राजजातयात्रा के विभिन्न कार्यों के लिये तीन करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की।

उन्होंने 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में निर्दिष्ट व अनाबद्ध के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त के रूप मे भारत सरकार से प्राप्त धनराशि को जिला पंचायत को 13.74 करोड रुपये, क्षेत्र पंचायत को 9.16 करोड़ रुपये और ग्राम पंचायत को 66.51 करोड़ रुपये की कुल 89.41 करोड रुपये की धनराशि त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को अन्तरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

इसके अलावा धामी ने धामी ने थराली,टिहरी जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 34.34 करोड रुपये की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन दिया है।

उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमेश्वर विधानसभा के लिए 3.36 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

श्री धामी ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय आयुष मिशन की निर्माणाधीन योजनाओं के लिये राज्य आकस्मिकता निधि से 27 करोड रुपये स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन उम्मेदपुर, रामनगर आवासीय परियोजना में पेयजल योजना के लिये दो करोड रुपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित