अमृतसर , फरवरी 02 -- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत मंजूर किये जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

एडवोकेट धामी ने सोमवार को कहा कि समाज को न्यायपालिका पर हमेशा से भरोसा रहा है और हर व्यक्ति अदालतों से न्याय की अपेक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि मजीठिया के संबंध में उच्चतम न्यायालय का यह एक अच्छा निर्णय है, जिससे निष्पक्ष न्यायपालिका में विश्वास और मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित