देहरादून , फरवरी 12 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के तहत बद्रीनाथ धाम में यूकाडा की ओर से संचालित स्थाई हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण के कार्यों के लिये 1.74 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की।
उन्होंने केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के पास स्थित हैलीपैड का सुरक्षात्मक कार्यो के लिये 39.40 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने नन्दा राजजात यात्रा के विभिन्न पड़ावों की पार्किंग के लिये 4.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं, इसके अलावा उन्होंने राज्य की कई और महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री धामी ने नन्दा राजजात यात्रा के लिये विकासखण्ड नन्दानगर में ग्राम कनोल मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग निर्माण को लेकर 33.65 लाख रुपये स्वीकृत किये।
जबकि ग्राम आला मुख्य पड़ाव में अस्थाई सतह पार्किंग निर्माण के लिये 18.30 लाख रुपये, ग्राम रामणी मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग निर्माण के लिये 31.03 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति को अनुमोदित किया है।
श्री धामी ने ऊधम सिंह नगर जिले के राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय बिडौरा एवं राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खटीमा के मरम्मत और रख-रखाव के लिये 2.3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
उन्होंने यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किये जाने का किया अनुमोदन किया है।
श्री धामी ने जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित