रुद्रपुर , फरवरी 14 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री धामी आज देर शाम को ऊधमसिंह के दौरे पर पहुंचे।
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री की ओर जारी संदेश में कहा गया है कि महाशिव रात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित