देहरादून , फरवरी 08 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन हो सके।
मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश करेगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित