रूद्रपुर , फरवरी 13 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ऊधम सिंह नगर के दौरे पर आयेंगे और सरस मेले का उद्घाटन करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रुद्रपुर में त्रिशूल चौक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री यहां पर कांवड़ियों का स्वागत करेंगे तथा त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक शिव बारात में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद श्री धामी सरस आजीविका मेला-2026 का उद्घाटन करेंगे। साथ ही रुद्रपुर नगर निगम के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा तत्पश्चात् शिव जागरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने गृह नगर खटीमा के लिए रवाना होंगे और अपने निजी आवास नगला तराई में रात्रि विश्राम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित