महासमुंद , फरवरी 03 -- छत्तीसगढ़ के तेंदूकोना क्षेत्र में धान खरीदी नहीं होने से परेशान किसान अब आंदोलन के अगले चरण में प्रवेश कर चुके हैं। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले क्षेत्र के लगभग पाँच किसान आज आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
जानकारी के अनुसार, किसानों ने एक दिन पूर्व धान नहीं बिकने की समस्या को लेकर चक्काजाम किया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण किसानों ने आमरण अनशन का रास्ता अपनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित