रायपुर , जनवरी 30 -- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस लेकर शुक्रवार को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन और सड़कों पर सांकेतिक चक्का जाम लगाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि धान खरीदी की समाप्त तिथि के बाद भी लाखों किसान अपनी उपज नहीं बेच पाए हैं। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानों से धोखा कर रही है। वह चाहती है कि किसान हताश होकर अपना धान औने-पौने दाम पर बेच दें, ताकि सरकार को समर्थन मूल्य पर भुगतान न करना पड़े। हमारी मांग है कि खरीदी अवधि एक महीने के लिए बढ़ाई जाए।" कोंडागांव समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर चक्का जाम भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित