फगवाड़ा , नवंबर 12 -- पंजाब में जालंधर के लोहियां खास पुलिस ने बुधवार को धान की पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जांच अधिकारी हरविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान खोसा गांव निवासी मेजर सिंह के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि संबंधित नोडल अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को भेज दी है, जिसका सत्यापन किया गया तथा घटनास्थल पर जांच की गयी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने धान के पराली के खेतों में आग लगा दी और वातावरण को प्रदूषित कर दिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी सरवण सिंह ने बताया कि शाहकोट पुलिस ने रहरवान गांव के किसान हरनैल सिंह पुत्र जगीर सिंह के खिलाफ धान की पराली जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित