मुंबई , नवंबर 30 -- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा अपने दोस्त और दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर भावुक हो गये।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। शत्रुघ्न सिन्हा ,धर्मेंद्र और उनके परिवार के करीबी थे। शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र को बड़ा भाई मानते थे। धर्मेंद्र को यादकर शत्रुघ्न सिन्हा भावुक हो गये हैं।

शत्रध्न सिन्हा ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा,"दिल्ली से लौटने के बाद, बहुत भारी और दुःख से भरे दिल के साथ हम अपने सबसे प्रिय पारिवारिक मित्र, अपने बड़े भाई धरम जी के घर गए।उनके शानदार बेटों सनी देओल, बॉबी देओल उनकी आकर्षक और मनमोहक पत्नी तान्या, उनके सुंदर बेटों धरम और खासकर आर्यमन से मिलना बेहद भावुक कर देने वाला था। सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा और धरम जी को याद किया, वे एक अद्भुत इंसान थे और जिन असंख्य जिंदगियों को उन्होंने छुआ, उनके कारण वे हमेशा अमर रहेंगे। इस दुखद समय में उनकी शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना की। ओम शांति"।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित