धर्मशाला , मार्च 14 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शनिवार को होने वाले धर्मशाला उपखंड दौरे से पहले प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा जिले के कई हिस्सों में पैराग्लाइडिंग, हवाई खेलों और ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कांगड़ा की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शिल्पी बेक्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला और पालमपुर उपखंड के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में इन सभी गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित