धमतरी , मार्च 11 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इलाज कराने आई एक युवती ने अस्पताल के महिला प्रसाधन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले के खोपा बेड़ा की रहने वाली 20 वर्षीय दासोमती नेताम धमतरी के एक राइस मिल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाते समय वह आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया था।

इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते युवती ने अस्पताल के महिला प्रसाधन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित