उज्जैन , अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में धनतेरस के पर्व पर विश्व कल्याण एवं राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

प्रतिवर्षानुसार धनतेरस पर भगवान महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा आरोग्य एवं राष्ट्र कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना हेतु संभागायुक्त आशीष सिंह मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सपत्नीक भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक भी सपत्नीक सम्मिलित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित