उदयपुर , मार्च 06 -- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नौ मार्च को राजस्थान में उदयपुर प्रवास पर रहेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री धनखड़ सोमवार को दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर वायुयान द्वारा दिल्ली से महाराणा प्रताप हवाई अड्डे डबोक पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर आएंगे।
सूत्रोंं ने बताया कि श्री धनखड़ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। वह 10 मार्च को सायं पांच बजे वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित