चेन्नई , मार्च 17 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा है कि सत्तारूढ़ द्रमुक के निरंतर दबाव के कारण महीनों की देरी के बाद केंद्र सरकार ने कीलाडी सहित आठ स्थलों पर पुरातात्विक खुदाई को मंजूरी प्रदान की है।

श्री स्टालिन ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र द्वारा अंततः मंजूरी देना द्रमुक के निरंतर प्रयासों की जीत को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित