शिवपुरी , अप्रैल 06 -- शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लुटेरे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजेंद्र परिहार (25) और प्रवेंद्र परिहार (19) के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों को खनियाधाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने खनियाधाना क्षेत्र में एक महिला का मंगलसूत्र झपटकर लूट लिया था, जबकि भौती थाना क्षेत्र में भी एक अन्य लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपए कीमत का लूट का माल, जिसमें मंगलसूत्र शामिल है, दो मोटरसाइकिल, एक देसी रिवॉल्वर और दो कारतूस बरामद किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित