नयी दिल्ली , अप्रैल 22 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक महिला से दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एंटी-नारकोटिक्स सेल (द्वारका) में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने आरोपी हेड कांस्टेबल अजय और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता को झूठे मामले में न फंसाने के बदले 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गयी थी, जिसकी पहली किस्त के रूप में पांच लाख रूपये का भुगतान करने की समय सीमा 21 अप्रैल तक दी गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित