सागर , दिसंबर 09 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा सागर-छतरपुर मार्ग पर छानबीला थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूरावन-पापेट तिराहा पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने गिरे हुए बाइक सवारों को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही चारों युवकों की मौत हो गई।
दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे। एक मृतक की पहचान रूरावन निवासी गौरव अहिरवार (19) के रूप में हुई। शेष मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पहुंचाया।
पुलिस के घटनास्थल पर देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर चक्काजाम का भी प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित