भरतपुर , फरवरी 26 -- राजस्थान में डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दो भाइयों पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सबोरा गांव में अधिवक्ता भूपेन्द्र एवं उनके भाई गजेंद्र पर कुछ लोगों ने हमला करते हुए उन पर गोलियां चलायी। इस गोलीबारी में हालांकि दोनों बाल-बाल बच गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में भरतपुर के सारस क्षेत्र में भूपेंद्र और गजेंद्र के पिता दान सिंह सरपंच की उनके मकान पर गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद एकबार फिर उनके परिजनों के ऊपर किये गये प्राणघातक हमले से गांव में लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित