श्रीगंगानगर , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो बालिकाओं का यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक के खेिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित बालिकाओं के पिता ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी रवि करीब एक वर्ष से 12 और 14 वर्ष की पुत्रियों का यौन शोषण कर रहा है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित बालिकाओं के पिता ने बताया कि आरोपी शादी से पहले उन्हीं के घर रहता था। मामले का खुलासा तीन दिन पहले हुआ, जब दोनों बालिकाओं ने खुद अपने माता-पिता को बताया कि रवि पिछले काफी समय से उनका यौन शोषण कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित