शहडोल , फ़रवरी 02 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दो बाइक की आपस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जयसिंहनगर पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंधिया गाँव के पास कल रात दो बाइक आमने -सामने भिड़ गईं। दोनों के चालकों की मौत हो गई। अन्य चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार लपरी मेला जाते और आते हुए दोनों बाइक के चालक विनय सिंह और लवकुश अहिरवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे भारती सिंह और उमा सिंह, सरमन और मायाराम को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित