भीलवाड़ा , जनवरी 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के कांवाखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को पतंग को लेकर हुए दो गुटों में झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि आज दोपहर पतंग की बात को लेकर में कुछ बच्चों में झगड़ा हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ गया कि बड़ों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट में अख्तर अली की मौत हो गयी।
दूसरे पक्ष से भोलुराम रेगर के सर पर चोट आई जिसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित