उदयपुर , फरवरी 09 -- राजस्थान के उदयपुर में जिला कुश्ती संघ और श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति की ओर से उस्ताद ओमप्रकाश सेन स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी थे जबकि राजस्थान कुश्ती संघ संरक्षक आई के दत्त, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष पारस सिंघवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत की। प्रतियोगिता में 30 स्वर्ण पदक, 30 रजत पदक एवं 60 कांस्य पदक प्रदान किये गये। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं को सरकार की ओर से एक लाख, रजत पदक विजेताओं को 50 हजार और कांस्य पदक विजेताओं को 25 हजार रूपये दिये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित