भरतपुर , जनवरी 29 -- राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सँख्या 21 पर आमोली टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम दो ट्रेलरों की टक्कर होने से एक चालक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अलवर जिले के कठूमर निवासी राकेश गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक अपनी गाड़ी की चाबी लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा आगे चल रहे ट्रेलर द्वारा तेज रफ्तार में चलते हुए टोल के पास अचानक ब्रेक लगाने से हुआ जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रेलर आगे बाले ट्रेलर से भिड़ गया। इससे राकेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गयी।
हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से करीब दो घण्टे तक यातायात अवरुद्ध रहा जिसे बाद में एकतरफा करके शुरु कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित