श्रीगंगानगर , फरवरी 18 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के हदां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तस्कर को गिरफ्तार करके उससे दो किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है।

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने देर रात एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कैंपर में सवार भारत लाल आचार्य (21) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित