देहरादून, मार्च 11 -- उत्तराखंड में सिलेंडर संकट पर बुधवार को होटल रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक देहरादून के अंसारी मार्ग स्थित दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय में हुई।

इस बैठक में व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की। व्यापारियों ने कहा कि सिलेंडर उपलब्ध न होने से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है और आर्थिक तंगी की स्थिति बन रही है। कई व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपनी दुकानों को बंद करने की नौबत आ सकती है।

इस बैठक में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य पंकज मैंसोन किसी कारणवश शामिल नही हो पाए,हालांकि उन्होंने होटल रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से अपील की है कि फिलहाल जितना संभव हो कम से कम गैस सिलेंडर का उपयोग करें और वैकल्पिक रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित