देहरादून , मार्च 01 -- उत्तराखंड के देहरादून में दिव्यांगजन सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित दिव्य कला मेला का समापन रविवार को रेंजर्स मैदान में हुआ। समापन समारोह के अवसर पर उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

वहां उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने संबोधन में इस आयोजन को समावेशी विकास की दिशा में एक प्रभावी पहल बताते हुए कहा कि दिव्यांगजन उद्यमियों को उचित मंच एवं संस्थागत सहयोग प्रदान किए जाने से वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

मेले का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित