देहरादून , मार्च 21 -- उत्तराखंड के देहरादून में रमजान के पवित्र माह के आखिरी जुम्मे के दिन चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार पूरे जोशोखरोश के साथ मनाया। मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले राज्य के सभी स्थानों पर बनी ईदगाह में और जामा मस्जिदों में नमाज अदा की गयी।
देहरादून में चकराता रोड और क्लेमेनटाउन स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। शहर के इन दोनों ईदगाह में अकीदतमंद बड़ी संख्या में नमाज अता करने पहुंचे। नमाज के दौरान अकीदतमंदों ने देश और प्रदेश की खुशहाली के साथ-साथ मध्य पूर्व में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की। इसके अलावा, पलटन बाजार, धामावाला, माजरा, ईसी रोड और धर्मपुर स्थित जामा और अन्य मस्जिदों में अलग अलग समय पर नमाज पढ़ी गई। इस दौरान, सुरक्षा के लिहाज से कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित