देहरादून , मार्च 13 -- उत्तराखण्ड में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवेंद्र डोभाल ने पुलिस लाइंस में शुक्रवार को हुई साप्ताहिक परेड का मुआयना किया और जवानों की शारीरिक दक्षता की भी जांच की।
लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मैस में सफाई व्यवस्था की सराहना की और कर्मचारियों के भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटा बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस लाइन मे चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और पुलिस जन कल्याण से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज परेड के दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियो और कर्मचारियों को दौड़ते समय उनकी फिजिकल फिटनेस को परखा तथा उन्हे शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरूस्त रहने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने परेड़ में घुडसवार दस्ते में उपलब्ध अश्वों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही दस्ते में नियुक्त कार्मिकों को अश्वों के खानपान एवं रहन सहन के साथ-साथ अश्वों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को निर्देश दिये।
उन्होंने कर्मचारियों के लिये तैयार किये गये अत्याधुनिक भोजनालय की सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए व्यवस्था को इसी प्रकार चुस्त-दुरूस्त रखने तथा भोजन की गुणवता उच्च कोटि की रखते हुए साप्ताहिक चार्ट के अनुरुप ही कर्मियों को पौष्टिक भोजन परोसने के निर्देश दिए। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए पुलिस जन कल्याण से जुडे कार्यों में तेजी लाने तथा निर्माण कार्यों में लगी कार्यदायी संस्था से लगातार समन्वय बनाते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को गुणवत्ता पूर्ण रखने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित