देहरादून , दिसंबर 18 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही के कारण देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गुरुवार को आरक्षी चालक को निलंबित कर दिया।
आज जब मुख्यमंत्री देहरादून के सुभाष रोड स्थित सचिवालय से रवाना हो रहे थे, तभी उनके काफिले में चल रही एक पायलट कार खराब हो गई, जिस कारण मुख्यमंत्री के काफिले को बिना पायलट कार के रवाना होना पड़ा, जिसका संज्ञान एसएसपी ने लिया है और मामले में एक आरक्षी चालक को निलंबित कर दिया।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के काफिले में नियुक्त वाहन चालक वाहन को स्टार्ट नहीं कर पाया जिसके बाद ड्यूटी में तैनात आरक्षी चालक दीपक सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित