नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने आरोप लगाया है कि 2014 के बाद से देश में "कुत्सित विचारधारा" वाले संगठन फल-फूल रहे हैं जो संविधान को दरकिनार कर हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं।
श्रीमती नायक ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के कथित नफरती भाषण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर "फ्रिंज एलिमेंट" कहकर टाल देते हैं, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा जैसे संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री के बयान गंभीर चिंता का विषय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित