रांची , फरवरी 16 -- झारखंड के रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रणव झा ने कहा कि देश की सरकार किसके हाथ में है नरेंद्र मोदी या डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में।

श्री झा ने आज कहा कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है देश में जो हो रहा है वह रहस्यमय तरीके से हो रहा है आम लोगों को कुछ पता नहीं चल रहा। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए यूएस ट्रेड डील के संदर्भ में कहा कि यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है, इसमें भारत के लिए नुकसान है। एपस्टिन फाइल में मोदी सरकार के मंत्री का नाम आना और अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडानी पर कसते शिकंजे के दबाव में यह डील संभव हो सका और सरकर इंडिया 6 गुना टैरिफ बढ़ने की खुशी मना रही है।

श्री झा ने कहा कि 2025 में अमेरिका को हमारा निर्यात 86 बिलियन डॉलर एवं आयात 46 बिलियन डॉलर था 40 बिलियन ट्रेड सरप्लस था,अब अमेरिका से 100 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त सामान खरीदना है सरप्लस ट्रेड डेफिसिट ट्रेड में बदल जाएगा,चीन के साथ पहले ही 116 बिलियन का व्यापार घाटा है। कृषि क्षेत्र को भी अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है अमेरिकी किसानों को 64 लाख रुपए सब्सिडी प्रतिवर्ष मिलती है जबकि भारतीय किसानों को मुश्किल से Rs.12000 प्रतिवर्ष।

श्री झा ने कहा कि कपास किसानों के लिए यह ट्रेड डील तबाही की तरह है अमेरिका ने हमारे टेक्सटाइल और कपड़ों पर 18% और बांग्लादेश पर 0% टैरिफ लगाया है अगर बांग्लादेश अमेरिका का कपास खरीदेगा तो उसे कपड़े पर 0% टैरिफ लगेगा भारत से एक्सपोर्ट होने वाले कुल कपास का 75% बांग्लादेश खरीदता है अब यही कपास जीरो प्रतिशत टैरिफ पर बांग्लादेश अमेरिका से खरीदेगा सीधा भारत के कपास किसानों के लिए तबाही का डील है।

श्री झा ने कहा कि अमेरिका के हुक्म पर रुस से तेल खरीदना भारत बंद कर देगा जबकि अपनी जरूरत का 40% सस्ता तेल भारत अभी रुस से खरीदता था। अब अमेरिकी आदेश पर वेनेजुएला से खरीदेगा और अमेरिका इसकी निगरानी भी करेगा।हम जानना चाहते हैं कि क्या इस डील से पहले राज्यों से व्यापक परामर्श किया गया, क्या देख संसद में इस समझौते की पूरी शर्तें सार्वजनिक की जाएगी, किसानों छोटे उद्योगों की हितों की रक्षा के लिए क्या उपाय किए गए हैं,झारखंड जैसे खनन आधारित राज्यों के लिए क्या विशेष प्रावधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित