नयी दिल्ली , जनवरी 28 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को व्यापक और दूरदर्शी बताते हुए कहा है कि इसमें देश की उल्लेखनीय विकास यात्रा के प्रतिबिंब के साथ ही भविष्य के लिए एक स्पष्ट दिशा भी दिखाई देती है।
श्री मोदी ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को दोनों सदनों की बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आने वाले महीनों में राष्ट्र की विकास यात्रा को दिशा देने वाली नीतिगत प्राथमिकताओं और सामूहिक संकल्प को स्पष्ट करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण व्यापक और दूरदर्शी था जिसमें हाल के वर्षों में भारत की उल्लेखनीय विकास यात्रा का प्रतिबिंब दिखा, साथ ही भविष्य के लिए एक स्पष्ट दिशा भी प्रस्तुत की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित