जयपुर, 01अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बुधवार को राज्य पथ परिवहन निगम सिरोही आगार द्वारा संचालित नवीन पांच वाहन सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।
श्री देवासी ने सिरोही में निगम की सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिरोही जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित भी मौजूद थे।
श्री सिरोही आगार परिक्षेत्र के निवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा निरन्तर व्यापारिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों पर वाहन संचालन के लिए लगातार मांग की जा रही थी। आगार ने वाहनों की आवश्यकताओं को देखते हुए मुख्यालय स्तर से आगार को सात सेमी डिलक्स स्टार लाइन एवं पांच सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की 12 अनुबंधित वाहन आवंटित किए गए। जिसमें सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की पांच बसे आगार को प्राप्त हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित