गांधीनगर , जनवरी 23 -- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों ने लोकभवन में शुक्रवार को शिष्टाचार मुलाकात की।

श्री देवव्रत ने इस अवसर पर अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं सतत विकास की दिशा में समर्पित भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल ने कहा कि वन सेवा अधिकारी प्रकृति, वन्यजीवन और मानव समाज के बीच संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों से जनभागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित