देवरिया, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के तहत रविवार पुलिस लाइन्स में 17 प्लाटूनों की शानदार पासिंग आउट परेड में 485 महिला रिक्रूट्स शामिल हुए।
आज यहां रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में 485 रिक्रूट महिला कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रहीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं परेड का निरीक्षण कराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। 485 रिक्रूट महिला कांस्टेबलों में से 185 बहराइच जिले से, 123 महाराजगंज जिले से और 177 देवरिया जिले से सम्मिलित रहीं।
परेड में सभी 17 प्लाटूनों द्वारा सुसंगठित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। रिक्रूट महिला कांस्टेबलों ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण स्तर का परिचय दिया। जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए रिक्रूट्स को कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया एवं समाज में महिलाओं सुरक्षा एवं सहायता हेतु प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित