देवरिया , मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र से गायब हुई एक लड़की को पुलिस ने रविवार को बलरामपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गौरी बाजार क्षेत्र के एक गांव से 6 मार्च को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी बेटी शाम करीब पांच बजे घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। इस पर गौरी बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान लड़की को बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र से बरामद किया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह अपनी इच्छा से बलरामपुर गई थी और उसके साथ किसी प्रकार की ज्यादती या अपराध नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित