देवरिया , दिसम्बर 05 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति समीक्षा बैठक करेगी।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति शुक्रवार को यहां पहुंचेगी। समिति का नेतृत्व सभापति किरण पाल कश्यप करेंगे। समिति कल देवरिया और कुशीनगर जिले के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे महत्वपूर्ण विषयों समीक्षा बैठक करेगी। इस दौरान विधानमंडल के सदस्यों द्वारा प्रेषित पत्रों पर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की प्रगति, योजनाओं की स्थिततथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा जाएगी।

बैठक के दौरान समिति संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्यों का मूल्यांकन करेगी तथा आगे की कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित