देवरिया, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में बुधवार को एक बाइक पर सवार होकर बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों सहित तीन लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। तीनों को बेहतर उपचार के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर हरेराम यादव ने बताया कि आज क्षेत्र के भगवान मांझा गांव के पास हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे एक बाइक सवार दो छात्रों समेत तीन लोग पिकअप वाहन से टकरा गये। बाइक टकराने से विशाल गौड़,दुर्ग विजय गौड़ और दीपक गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित