देवरिया, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र से एक लड़की को बहला फुसलाकर कर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी सचिन यादव को क्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि एक मार्च को अपहृत लड़की मां ने पुलिस स्टेशन पर लिखित सूचना देकर अवगत कराई थी कि उसकी लड़की को सचिन यादव भगा ले गया है। इसके बाद पुलिस ने अपहृत लड़की को सात मार्च को सुरक्षित बरामद कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित