देवरिया , जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 28 जनवरी को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। वादिनी की तहरीर पर 29 जनवरी को आरोपी सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित