जयपुर , जनवरी 19 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां वह 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री देवनानी ने लखनऊ पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर संसदीय परंपराओं के सुदृढ़ीकरण, विधानसभाओं की कार्यवाही को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विधायी कार्यों में नवाचार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित