जयपुर , मार्च 05 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सिविल लाइन्स जयपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा को गुरुवार को विधानसभा में उनके जन्मदिन की बधाई दी।
प्रश्नकाल शुरु होने से पहले श्री देवनानी ने सदन में श्री शर्मा के जन्मदिन की जानकारी एवं बधाई देने पर सभी सदस्यों ने मेजे थपथपाकर श्री शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।
इससे पहले उन्होंने सदन के बाहर भी श्री शर्मा को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और श्री शर्मा को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित