जयपुर , अप्रैल 11 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ज्योतिबा फुले सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि महात्मा फुले का जीवन वंचितों के सशक्तिकरण का पर्याय है। उन्होंने शिक्षा को क्रांति का माध्यम बनाया और विपरीत समय में महिलाओं एवं दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने महापुरुष महात्मा फुले को कोटि कोटि वंदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित