जयपुर , फरवरी 02 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री भडाना एक अनुभवी जननेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए सदैव जनहित और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित