जयपुर , फरवरी 20 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पूनम चंद विश्नोई की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री देवनानी ने प्रातः विधानसभा भवन में श्री विश्नोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि श्री विश्नोई ने सात जुलाई 1980 से 20 मार्च 1985 तक राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदन की गरिमा, निष्पक्षता एवं संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में विधानसभा की कार्यवाही अनुशासित, मर्यादित एवं प्रभावी रूप से संचालित हुई, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।

इस मौके पर विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक, प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के शर्मा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी श्री विश्नोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित