जयपुर , मार्च 31 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है।
श्री देवनानी ने नयी दिल्ली में श्री शेखावत से यह शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने उन्हें 'संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष नवाचारों के दो वर्ष' राजस्थान की दैनंदिनी एवं श्री देवनानी द्वारा लिखित 'सनातन संस्कृति की अटली दृष्टि' पुस्तक भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और नवाचारों पर सार्थक चर्चा हुई। इसके बाद श्री शेखावत ने कहा कि उनकी सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि नाम किताब लिखी है शीर्षक से ही स्पष्ट है कि उनकी यह रचना अत्यंत विशेष और संग्रहणीय है। श्री शेखावत ने कहा कि राष्ट्र और संवैधानिक संस्थाओं के विषय में श्री देवनानी की सोच सकारात्मक है।
श्री देवनानी ने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार से भी नई दिल्ली में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष: नवाचारों के 2 वर्ष", "राजस्थान विधानसभा की दैनंदिनी" एवं "सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि" पुस्तक भेंट की गई। संवाद के दौरान राष्ट्र, संस्कृति और समाज के समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित