जयपुर , मार्च 05 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को यहां सिविल डिफेन्स वॉलिंटियर्स कार्निवल के पोस्टर का विमोचन किया।

श्री देवनानी ने विधानसभा भवन में इसके विमाेचन के अवसर पर बताया कि नागरिक सुरक्षा सेवा के वरिष्ठ स्वयं सेवकों के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन तीन से पांच अप्रैल तक अजमेर के पुष्कर में होगा।

सम्मेलन का विषय जन सुरक्षा की गांरटी है। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा से जुडे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित