जयपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि लोहड़ी प्रकृति, परंपरा और सामूहिक उल्लास का उत्सव है और अग्नि, आनंद और अन्न का यह लोकपर्व लोक संस्कृति और समृद्धि से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह परिवार और समाज की एकता का पर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित