देवघर , मार्च 25 -- देवघर में धार्मिक-सामाजिक फीचर फिल्म 'बाबा बैद्यनाथ ही सहारा' का मुहूर्त समारोह आयोजित किया गया। यह फिल्म स्टोरी एंड एंटरटेनमेंट 45 के बैनर तले बनाई जा रही है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गायक मनीष पाठक ने मुहूर्त शॉट दिया, जबकि प्रशांत सिन्हा ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिल्म में रोशनी झा, रोशन मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, डॉ. प्रणय कुमार, बबलू साह, दीनानाथ शर्मा और अरुण कुमार दास प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित